नवीनतम
पांच राज्यों में आज भी आंधी - बारिश का अलर्ट
भोपाल [महामीडिया] मौसम विभाग ने आज पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को छोड़कर आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि हिमाचल और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की भी आशंका जाहिर की है। इधर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को भी बर्फबारी हुई। कठुआ के सरथल, हिमाचल के कुल्लू और लाहौल स्पीति में बर्फबारी जारी है।