नवीनतम
म.प्र. में अब सिंघाड़ा, मखाना और सब्जी महोत्सव होंगे
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में वर्ष 2026 कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा । इसमें किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए किसानों को उद्यानिकी फसलों के साथ पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में तय किया गया है कि पुष्प के बाद अब सिंघाड़ा, मखाना और सब्जी महोत्सव किए जाएंगे। यह भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम में होंगे। इसमें उद्यमी, निर्यातक, तकनीकी मार्गदर्शकों को आमंत्रित किया जाएगा जो किसानों को परंपरागत खेती के स्थान पर इन फसलों की खेती के लाभ बताएंगे।