इंदौर आग हादसे में आठ लोग मरे

इंदौर आग हादसे में आठ लोग मरे

भोपाल [महा मीडिया] इंदौर में आज बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया तिलक नगर इलाके के प्रीति नगर में एक घर में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए। हादसे में तीन गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शार्ट सर्किंग से हुआ जो पूरे घर में फैल गई। इस दौरान घर में रखें एलपीजी सिलिंडर फटने लगे और आग तेजी से फैल गई। मृतकों के नाम मनोज जैन पुंगलिया 60 वर्ष, सिमरन पति सोनू 30 वर्ष, विजय सेठिया, सुमन पति विजय सेठिया, राशि उम्र 15 वर्ष और छोटू सेठिया बताए जा रहे हैं। वहीं सौरभ पिता मनोज 32 वर्ष, सुनीता पति मनोज उम्र 58 वर्ष और सोमिल पिता मनोज को रेस्क्यू किया गया है। इस हादसे में एक बच्चा तनय लापता बताया जा रहा था बाद में ढूंढने पर उसका शव मिला।

सम्बंधित ख़बरें