नवीनतम
राज्यसभा में 59 सदस्यों को विदाई दी गई
मुंबई [महा मीडिया] संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) में आज अप्रैल से जुलाई के बीच अपना कार्यकाल पूरा कर रहे 59 सदस्यों को आज सदन में विदाई दी गई। विदा होने वाले सदस्यों में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और डिप्टी चेयरमैन हरिवंश जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।राज्यसभा में आज बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने रिटायर हो रहे सांसदों को विदाई भाषण दिया। उन्होंने कहा इस सदन में जो भी सदस्य विदाई ले रहे हैं कुछ सदस्य ऐसे हैं जिनको सदन के दौरान ही विदाई मिल रही है। यह जाने वाले माननीय सदस्यों का योगदान है। मैं कहूंगा कि आदरणीय देवगौड़ा जी ,खड़गे जी ,शरद पवार जी ऐसे लोग हैं जिनके जीवन की आधे से ज्यादा उमर संसदीय कार्यप्रणाली में रही है।इतने लंबे अनुभव सदस्यों को सीखने चाहिए। समाज में जो जिम्मेदारी रही है। उसके प्रति समर्पित रहना इनसे सीखने जैसा है। मैं उनके योगदान की सराहना करूंगा । इतना लंबा कार्यकाल छोटा नहीं होता। संसद के बजट सत्र के दूसरे सत्र का आज बुधवार को 8वां दिन है।