मुंबई महापौर रितु की मुक्ति याचिका खारिज
भोपाल [महामीडिया] मुंबई की एक अदालत ने दो स्कूल शिक्षकों पर हमले के मामले में शहर की मेयर रितु तावड़े को बरी करने से इनकार कर दिया है।अदालत ने पीड़ितों के बयानों को उनके खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत बताया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वाईपी मनथका ने अपने निर्णय में कहा कि अन्य गवाहों ने भी कहा कि तावडे ने शिक्षकों पर हमला किया था। यह घटना 29 जुलाई 2016 को वाकोला क्षेत्र में नगर निगम के एक उर्दू माध्यम विद्यालय में घटी थी।