चैत्र अमावस्या आज

चैत्र अमावस्या आज

भोपाल [महा मीडिया] अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 मार्च 2026 को सुबह 8 बजकर 25 मिनट से हो रही है और इसका समापन 19 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। अमावस आज रात की होगी क्योंकि आज चंद्र दर्शन नहीं होंगे। इसलिए 18 मार्च को ही अमावस्या मानकर लोग स्नान-दान, तर्पण और पूजा-पाठ करेंगे। इस दिन कई लोग पवित्र नदियों में स्नान कर पितरों के नाम दान भी करते हैं। लेकिन हिंदू धर्म में पूजा और व्रत के लिए ‘उदयातिथि’ को अधिक महत्व दिया जाता है। ऐसे में कई लोग अमावस की पूजा, तर्पण आदि कल भी करेंगे। फाल्गुन पूर्णिमा के बाद आने वाली यह अमावस्या चैत्र अमावस्या के नाम से जानी जाती है। इसे कई जगह दर्श अमावस्या भी कहा जाता है। इसके बाद चैत्र मास के साथ नए संवत्सर की शुरुआत मानी जाती है। इसलिए धार्मिक दृष्टि से यह तिथि काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। कई जगहों पर इसे भूतड़ी अमावस भी कहा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें