बालाघाट में एक इंच बारिश

बालाघाट में एक इंच बारिश

भोपाल [महा मीडिया] मंगलवार की देर रात बालाघाट जिले में 1 इंच पानी गिर गया। वहीं भिंड, दतिया में बादल छाए हुए हैं। दोपहर में भोपाल में भी हल्के बादल रहे।मौसम विभाग ने रात में दक्षिण-उत्तरी हिस्से के 19 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, और बालाघाट में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, नीमच, मंदसौर, दतिया और निवाड़ी में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है। यहां पर तेज आंधी भी चल सकती है।

सम्बंधित ख़बरें