नवीनतम
शेयर बाजार छह सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद
मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार में आज 18 मार्च को तेजी रही। सेंसेक्स करीब 633 अंक चढ़कर 76,704 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 197 अंक की तेजी रही। आज IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिखी। कंपनियों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक,और एलएंडटी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील गिरावट में रहे।
एशियाई बाजार में तेजी रही
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.04% चढ़कर 5,925 पर बंद हुआ।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 2.87% चढ़कर 55,239 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.61% चढ़कर 26,025 पर बंद हुआ।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.32% ऊपर 4,062 पर बंद हुआ।