अमरकंटक और पचमढ़ी में ओस जमी

अमरकंटक और पचमढ़ी में ओस जमी

भोपाल [महामीडिया] मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। सोमवार-मंगलवार की रात कई शहरों में तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। अमरकंटक और हिल स्टेशन पचमढ़ी में जहां मैदान में ओस की बूदें जम गईं वहीं राजगढ़ में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भोपाल, राजगढ़ में तीव्र शीतलहर और शाजापुर, शहडोल जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। दतिया में अति घना कोहरा व भोपाल, ग्वालियर, राजगढ़, खजुराहो में घना कोहरा रहा। वहीं दिन का सबसे कम 18.2 डिग्री सेल्सियस तापमान श्योपुर में और दिन का सबसे अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया।

सम्बंधित ख़बरें