इसरो 12 जनवरी को लॉन्च करेगा PSLV-C62 मिशन

इसरो 12 जनवरी को लॉन्च करेगा PSLV-C62 मिशन

कोव्वुरु (महामीडिया): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) साल 2026 का शानदार आगाज करते हुए इतिहास रचने जा रहा है। इसरो 12 जनवरी 2026 को देश के भरोसेमंद PSLV रॉकेट के माध्यम से EOS-N1 सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से भेजा जाएगा। इस मिशन को PSLV-C62 नाम दिया गया है। इसकी जानकारी ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

बता दें कि 12 जनवरी का दिन इसरो के लिए बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि इस दिन इसरो PSLV रॉकेट की सहायता से कुल 19 सैटेलाइट्स भी अंतरिक्ष में भेजेगा। इनमें भारत के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों के 18 पेलोड्स शामिल हैं। यह मिशन भारत की जासूसी ताकत और तकनीकी क्षमता को पूरी दुनिया में साबित करेगा। यह लॉन्च भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक बड़ा कदम है।

अब पूरी दुनिया की निगाहें श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड पर टिकी हैं जब इसरो अपने नए मिशन के साथ दुनिया को नए वर्ष की शुभकामनाएं देगा। यह इसरो का कुल 101वां ऑर्बिटल मिशन है। EOS-N1 सैटेलाइट पृथ्वी का निरीक्षण करेगा और मौसम की जानकारी, आपदा प्रबंधन और कृषि जैसे क्षेत्रों में मदद करेगा। यह मिशन भारत की अंतरिक्ष कूटनीति को भी दिखाता है।

सम्बंधित ख़बरें