नवीनतम
अमेरिका में 15 लाख प्रवासियों का वैधानिकदर्जा समाप्त होगा
भोपाल [महामीडिया] अमेरिका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सत्ता में लौटने के बाद इमिग्रेशन नीतियों में बड़े बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों के चलते 15 लाख से ज्यादा प्रवासियों का अस्थायी कानूनी दर्जा (लीगल स्टेटस) या तो खत्म हो चुका है या जल्द खत्म होने वाला है। इसमें काम करने की अनुमति और निर्वासन से सुरक्षा भी शामिल है। इतने कम समय में इतने बड़े पैमाने पर वेधनिक दर्जा खत्म होना अमेरिका के हाल के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। ट्रंप प्रशासन ने 10 लाख से ज्यादा लोगों के लिए टेम्पररी प्रोटेक्टेड स्टेटस खत्म कर दिया है और करीब 5 लाख लोगों से मानवीय पैरोल सुरक्षा भी वापस ले ली है। कानूनी दर्जा खत्म होने का सबसे बड़ा असर रोजगार पर पड़ेगा। बड़ी संख्या में लोग अब अमेरिका में कानूनी रूप से काम नहीं कर पाएंगे। एक ही साल में 10 लाख से ज्यादा लोगों का वर्क परमिट खत्म होना न सिर्फ प्रवासियों, बल्कि नियोक्ताओं, परिवारों और पूरी अर्थव्यवस्था पर असर डालेगा।