नवीनतम
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
भोपाल [ महामीडिया] संकष्टी चतुर्थी हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस बार फाल्गुन माह में संकष्टी चतुर्थी 28 फरवरी को पड़ रही है। इस चतुर्थी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस विशेष तिथि पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है और उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। ऐसा करने से बुद्धि, ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 28 फरवरी को देर रात 1 बजकर 53 मिनट पर हो रही है। इसका समापन अगले दिन 29 फरवरी को सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर होगा। ऐसे में संकष्टी चतुर्थी का व्रत 28 फरवरी को रखा जाएगा ।