शिक्षा ही मानवता को विकसित करती है : मुख्यमंत्री यादव

शिक्षा ही मानवता को विकसित करती है : मुख्यमंत्री यादव

भोपाल [महामीडिया] भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में सीएम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारा साफ़ा हमारी संस्कृति का प्रतीक है। मध्य प्रदेश में डॉक्टर की पढ़ाई राष्ट्र भाषा में कराएंगे। शिक्षा ही मानवता को विकसित करती है। कुलपति की जगह कुलगुरु बढ़ा रहे हैं विश्वविद्यालय की शोभा। रोजगार परक कोर्स प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शुरू हो रहे हैं। झाबुआ में भी मेडिकल कॉलेज तैयार हो रहा है। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कार्यक्रम में शामिल हैं। इस दौरान कुल 76 छात्रों को पीएचडी की डिग्री दी गई। अनेक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 26 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया। इनमें से 21 मैडल मेरिट के आधार पर दिए गए।

सम्बंधित ख़बरें