महर्षि संस्थान में विराजे गणेश मूर्तियों का विसर्जन

महर्षि संस्थान में विराजे गणेश मूर्तियों का विसर्जन

भोपाल [महामीडिया] महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने विभिन्न महर्षि परिसरों में स्थापित गणपति जी के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "अनेक महर्षि परिसरों में गणपति जी के दर्शन करना एक आनंददायक दिन था। गणपति जी की पूजा और विसर्जन किया और प्रार्थना की कि वह विश्व को श्रद्धा, भक्ति और सद्बुद्धि का आशीर्वाद देते रहें और अगले वर्ष मानवता के लिए और अधिक ज्ञान, शक्ति और आनंद लेकर पुनः पधारें। 

ज्ञात हो कि महर्षि संस्थान के स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम एवं सारनाथ कार्यालय सहित समस्त महर्षि संस्थानों में श्री गणेश भगवान की प्रतिमाएं विराजित की गई थीं जिनका विधि विधान से अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन किया गया।

सम्बंधित ख़बरें