आष्टा सिविल अस्पताल में लाखों का गबन उजागर

आष्टा सिविल अस्पताल में लाखों का गबन उजागर

भोपाल  [महामीडिया] सिविल अस्पताल आष्टा में आयुष्मान योजना के तहत वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया है कि इस भ्रष्टाचार में स्टोर इंचार्ज प्रमोद परमार के साथ पूर्व आयुष्मान मित्र जगदीश मेवाड़ा भी समान रूप से शामिल है।इन दोनों ने मिलकर शातिर तरीके से डॉक्टरों और नर्सों के हक के पैसे को अपने-अपने परिजनों और करीबी रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया। वर्ष 2017-18 से लेकर 2023 तक चले इस खेल में लगभग 47 लाख रुपए से अधिक का गबन किया गया है।

 

सम्बंधित ख़बरें