माँ शारदा देवी धाम मैहर में तीन विद्यार्थियों के लापता होने से हड़कंप

माँ शारदा देवी धाम मैहर में तीन विद्यार्थियों के लापता होने से हड़कंप

मैहर  [मह मीडिया] माँ शारदा देवी धाम स्थित वेद वेदान्त विद्यालय से तीन नाबालिग छात्रों के रहस्यमय तरीके से लापता होने की खबर से पूरे मैहर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तीनों छात्र सोमवार 2 फरवरी की दोपहर के बाद से लापता हैं। देर रात भोजन के समय उनकी अनुपस्थिति सामने आने के बाद मामला गंभीर माना गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। लापता छात्रों की पहचान सूर्यांश मिश्रा (15 वर्ष) निवासी ग्राम लोही मैहर, ऋषभ त्रिपाठी (13 वर्ष) निवासी डाडी टोला जैतवारा एवं वेद दुबे (12 वर्ष) निवासी ग्राम सरा कटंगी के रूप में हुई है। तीनों छात्र नाबालिग हैं ।

सम्बंधित ख़बरें