तीन अंतरराष्ट्रीय समूहों ने समन्वय समूह बनाया
भोपाल [ महा मीडिया] अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी,अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक के प्रमुखों ने समन्वय समूह बनाने और मिलकर काम करने का निर्णयलिया है । पश्चिम एशिया युद्ध ने एक विस्तारित क्षेत्र में आम जनजीवन और आजीविका को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में अब तक का सबसे बड़ा आपूर्ति संकट पैदा हो गया है। इसका प्रभाव व्यापक है और यह अलग-अलग तरह से नुकशान पहुंचा रहा है जो ऊर्जा आयातकों विशेष रूप से निम्न-आय वाले देशों को बहुत प्रभावित कर रहा है। इसलिए तीनो संस्थानों ने एकसाथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है।