भोपाल के छोटे तालाब प्रदूषण मामले में सात विभागों को नोटिस

भोपाल के छोटे तालाब प्रदूषण मामले में सात विभागों को नोटिस

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल के छोटे तालाब में बढ़ते प्रदूषण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने कड़ा रूप अपनाया है। तालाब के संरक्षण में हो रही लापरवाही पर एनजीटी ने केंद्र और राज्य सरकार सहित सात विभागों को नोटिस जारी किया है। छोटा तालाब अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जल क्षमता खो रहा है। तालाब की सीमाओं से छेड़छाड़ कर मलबे की डंपिंग की जा रही है इससे न केवल तालाब का आकार छोटा हो रहा है बल्कि भूजल पुनर्भरण की क्षमता भी कम हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें