म्यांमार में सेना प्रमुख राष्ट्रपति बने
भोपाल [महामीडिया] म्यांमार के तख्तापलट करने वाले नेता मिन आंग ह्लाइंग ने संसद में चुनाव जीतकर देश के राष्ट्रपति बन गए हैं जिससे युद्धग्रस्त देश में उनकी राजनीतिक पकड़ मजबूत हो गई है। आज देश की सेना समर्थित संसद में सांसदों द्वारा डाले गए 584 वोटों में से 429 वोट जीतकर सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग विजयी रहे।