होमुर्ज विवाद को लेकर कई देशों की बैठक जारी

होमुर्ज विवाद को लेकर कई देशों की बैठक जारी

मुंबई [ महामीडिया] युद्ध के बीच बंद पड़े स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। ब्रिटेन की मेजबानी में आयोजित 60 से अधिक देशों की बहुपक्षीय बैठक में भारत ने साफ कहा कि इस संकटग्रस्त जलमार्ग में अपने नागरिकों को गंवाने वाला भारत अब तक इकलौता देश है। भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल खोले जाने और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित व निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की। इस वर्चुअल बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया।

सम्बंधित ख़बरें