हवाई जहाज में मुफ्त सीटें रखने का निर्णय रुका
मुंबई [ महामीडिया] पिछले कुछ दिनों से जिस 'फ्री सीट सिलेक्शन' की चर्चा जोरों पर थी उस पर अब सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपने उस आदेश को स्थगित कर दिया है जिसमें एयरलाइंस को हर फ्लाइट की कम से कम 60 प्रतिशत सीटें मुफ्त में आवंटित करने का निर्देश दिया गया था।इस निर्णय का सीधा मतलब यह है कि अब यात्रियों को अपनी मनपसंद सीट चुनने के लिए पहले की तरह ही अतिरिक्त शुल्क देना होगा।