गुजरात में नए उपभोक्ता अधिकार लागू
भोपाल [महामीडिया] गुजरात सरकार ने उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय लागू किया है। अब यदि कोई विक्रेता खरीदे गए सामान की वापसी स्वीकार करने से मना करता है तो उसे दंड और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। गुजरात सरकार ने एक नया सर्कुलर जारी किया है जो ग्राहकों को खरीदी गई वस्तुओं को लौटाने की अनुमति देता है और रिटेलरों को इनको स्वीकार करना अनिवार्य बनाता है ।