दिल्ली में 75 अवैध एलपीजी सिलेंडर जप्त
भोपाल [ महामीडिया] दिल्ली के बावना इलाके में एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अनिल नाम के 50 वर्षीय इस व्यक्ति के पास से 75 सिलेंडर्स जब्त किए गए हैं। इनमें 27 सिलेंडर्स भरे हुए थे जबकि 48 सिलेंडर्स खाली थे। सिलेंडर्स में घरेलू और कॉमर्शियल दोनों शामिल हैं।