टी-20 विश्व कप का कैप्टन्स डे मुंबई और कोलंबो में
भोपाल [महामीडिया] टी-20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इससे पहले 5 फरवरी को कैप्टन्स डे रखा गया है । कैप्टन्स डे दो शहरों मुंबई (भारत) और कोलंबो (श्रीलंका) में होगा। कैप्टन्स डे एक मीडिया कार्यक्रम है जहां कप्तान मीडिया से बात करेंगे। मुंबई में 12 टीमों के कप्तान आएंगे मुंबई में होने वाले कैप्टन्स डे मीट में कुल 12 टीमों के कप्तान हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 5 फरवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमें भारत, अफगानिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज के कप्तान शामिल होंगे। सभी कप्तानों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है जो मीडिया से बातचीत के दौरान टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों और रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। ग्रुप-1 की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3:00 बजे और ग्रुप-2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस 3:30 बजे शुरू होगी। यह कैप्टन्स डे मीट वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में आयोजित की जाएगी।