नवीनतम
इस बार त्रिग्रही योग में महाशिवरात्रि पर्व
भोपाल [महामीडिया] फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी के संधिकाल में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। ऐसे में त्रिकोण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिसे विशेष फलदायी माना जाता है।पूरे साल में आने वाली 12 शिवरात्रियों में फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। ज्योतिष पंडित अमर डिब्बावाला के अनुसार, इस बार ग्रहों का दुर्लभ पुनरावृत्ति योग बन रहा है। इससे पहले ऐसा संयोग 2007 में बना था। करीब 19 साल बाद एक बार फिर इन्हीं ग्रहों की स्थिति में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा।