साने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

साने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

 टोक्यो [महामीडिया] जापान की संसद ने साने ताकाइची को पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। यह जापान के राजनीतिक इतिहास में एक मील का पत्थर है जहां अब तक शीर्ष नेतृत्व पर पुरुषों का वर्चस्व रहा है। मंगलवार को संसद के निचले सदन में हुए मतदान के बाद ताकाइची को प्रधानमंत्री चुना गया है।साने ताकाइची को जापान की राजनीति में एक सख्त और रूढ़िवादी नेता के रूप में जाना जाता है। वह चीन पर अपने स्पष्ट और कड़े रुख के लिए मशहूर हैं। उनकी छवि एक राष्ट्रवादी नेता की रही है जो पारंपरिक जापानी मूल्यों की हिमायती हैं। हालांकि वे महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन रही हैं लेकिन उनके विचार कई सामाजिक मुद्दों पर परंपरावादी हैं।

सम्बंधित ख़बरें