
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव आज
अनूपपुर [ महामीडिया] गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव आज 22 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा हैं। इस पूजा में अन्नकूट और गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजन होता है। पूजा का संबंध भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से है।गोवर्धन की पूजा कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को होती है लेकिन उत्तर भारत में तिथि उस दिन से मान्य होती है जिस दिन जिस तिथि पर सूर्य उदय हुआ हो। प्रदेश में कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा की शुरुआत 21 अक्तूबर 2025 की शाम 5:54 बजे से हो हो गई है लेकिन आज सूर्योदय इसी तिथि से हुआ है। इसलिए गोवर्धन पूजा आज के दिन ही की जाएगी। यह तिथि 22 अक्तूबर की रात 8:16 बजे तक रहेगी।