नवीनतम
जयपुर सड़क हादसे में म.प्र. के पाँच लोग मरे
जयपुर [महामीडिया] जयपुर के चाकसे जगह में आज शनिवार तड़के सड़क हादसा हो गया। जहां- कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोग मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। सड़क हादसा आज शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे चाकसू में टिगरिया मोड़ के पास हुआ। कार मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर जा रही थी तभी ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे गाड़ी आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।