बुरहानपुर में मुख्यमंत्री यादव का भव्य स्वागत

बुरहानपुर में मुख्यमंत्री यादव का भव्य स्वागत

भोपाल [महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव बुरहानपुर शहर के नेहरू स्टेडियम पहुंच गये हैं । उनके स्वागत के लिए जिले भर से बड़ी संख्या में लाडली बहने भी पहुंची है। जिन्होंने मुख्यमंत्री का का भव्य स्वागत किया । इस दौरान मुख्यमंत्री रोड शो भी करेंगे। मुख्यमंत्री  मोहन यादव रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो शिकारपुरा थाना क्षेत्र के जीजामाता चौराहा से नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर तक आयोजित रहेगा। इस दौरान जिलेवासियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद नेहरू स्टेडियम में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें