भोपाल मेट्रोपॉलिटन का क्षेत्र 12,098 वर्ग किलोमीटर का होगा

भोपाल मेट्रोपॉलिटन का क्षेत्र 12,098 वर्ग किलोमीटर का होगा

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया का क्षेत्र 12,098 वर्ग किलोमीटर का होगा। इसमें छह जिलों के 2510 गांवों को शामिल किया है। भूमि के क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे कम हिस्सा नर्मदापुरम का है तो भोपाल से अधिक सीहोर और राजगढ़ का क्षेत्र रखा गया है। अधिसूचना में भोपाल जिले में बैरसिया तहसील के 210 गांव, हुजूर तहसील के 257 गांव और कोलार तहसील के 60 गांव शामिल किए गए हैं। इसी तरह सीहोर जिले में आठ तहसील आष्टा, बुधनी, दोराहा, इच्छावर, जावर, श्यामपुर, रेहटी व सीहोर।   रायसेन जिले में तीन तहसील गौहरगंज, रायसेन, सुल्तानपुर। राजगढ़ में सात तहसील ब्यावरा, खुजनेर, नरसिंहगढ़, पचोर, राजगढ़, सारंगपुर, सुठालिया। विदिशा में दो तहसील गुलाबगंज और विदिशा। नर्मदापुरम में पांच तहसील दोलारिया, होशंगाबाद गांव, इटारसी, माखन नगर, नर्मदापुरम शामिल की गई है। मध्य प्रदेश मेट्रोपॉलिटन रीजन एक्ट 2025 को मई 2025 में कैबिनेट की मंजूरी मिली है और अगस्त 2025 में विधानसभा से इसे पारित किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। 

सम्बंधित ख़बरें