दसवीं और बारहवीं बोर्ड के द्वितीय परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी
भोपाल [ महामीडिया] माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सात मई से 26 मई के बीच होने वाली द्वितीय परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब छात्र 26 अप्रैल तक परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं। पहले बोर्ड ने रिजल्ट के घोषित होने के सात दिन के अंदर 22 अप्रैल तक फार्म जमा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन छात्रों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है। 10वीं एवं 12वीं में अनुत्तीर्ण हुए व श्रेणी सुधार के लिए द्वितीय परीक्षा में बैठने वाले छात्र आवेदन फार्म को एमपी आनलाइन के कियोस्क या फिर स्कूल में जमा करा सकते हैं। आवेदन करने वाले छात्रों को निर्धारित शुल्क जमा करनी होगी।