नवीनतम
कनाडा के नागरिकता नियमों में बदलाव
भोपाल [ महामीडिया] कनाडा में हाल ही में नागरिकता से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है जिसके बाद लाखों अमेरिकी भी अब कनाडा के संभावित नागरिक माने जा सकते हैं। यह बदलाव 15 दिसंबर से लागू हुआ है और इसके बाद अमेरिका से आवेदन करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई है।अब नए नियम के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का कनाडा में जन्मे पूर्वज जैसे दादा-दादी या परदादा-परदादी हैं तो वह भी नागरिकता का दावा कर सकते हैं। पहले यह अधिकार केवल एक पीढ़ी तक सीमित था लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। इस नए नियम के बाद अमेरिका और कनाडा के इमिग्रेशन वकीलों पर काम का दबाव बढ़ गया है।