पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर नई गाइडलाइंस जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर नई गाइडलाइंस जारी

भोपाल [ महामीडिया]

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मतदान के बाद के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें मतदान के बाद निगरानी कैमरों और वीडियो डेटा को संभालने के लिए कड़े नियम तय किए गए हैं। इन नियमों का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित और पारदर्शी रखना है। नई गाइडलाइंस के अनुसार पोलिंग बूथ पर लगे कैमरों के कार्ड मतदान खत्म होते ही नहीं निकाले जाएंगे। कैमरे को हटाने के बाद भी उसे सेक्टर ऑफिसर की निगरानी में रखा जाएगा।चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान के दौरान रिकॉर्ड किया गया पूरा वीडियो डेटा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संरक्षित किया जाए।

सम्बंधित ख़बरें