शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] 24 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार भारी बिकवाली के साथ लाल निशान में बंद हुआ। आज 24 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 275 अंक गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया। आज आईटी, बैंकिंग और फार्मा सेक्टर में बड़ी गिरावट रही। पश्चिम एशिया में तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य कारण रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000 अंक फिसलकर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने 275 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। शेयर बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के बीच निवेशकों को तगड़ा घाटा हुआ है और उनके करीब 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए । शेयर बाजार में यह लगातार दूसरा दिन है जबकि सेंसेक्स और निफ्टी आज दोनों बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए ।