भंडारा सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

भंडारा सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

तुमसर [ महामीडिया] महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शादी समारोह से लौटते समय एक मारुति ओमनी और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पवनी तालुका के सौंदड के पास तेज रफ्तार वैन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रेलर ट्रक से जा टकराया जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। इस भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान दुर्गा देवराम नांगरे, नैना देवराम नागरे, श्वेता पुरुषोत्तम नागरे, प्रभाकर चाचेरकर और मुन्नी प्रभाकर चाचेरकर के तौर पर हुई है। सभी भंडारा जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी थे।

सम्बंधित ख़बरें