वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर केंद्र सरकार ने रोक लगायी

वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर केंद्र सरकार ने रोक लगायी

भोपाल [ महामीडिया] गैंगस्टर लॉरेंस के जीवन और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। इसको लेकर पंजाब पुलिस ने केंद्र को पत्र लिख राज्य का माहौल खराब होने का हवाला देकर रोक की मांग की थी। यह सीरिज दुर्दांत एवं कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित है। यह सीरीज 27 अप्रैल को जी 5 पर रिलीज होने वाली थी । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' को प्रसारित न किए जाने के आदेश जी5 को दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें