IPLमें आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से
भोपाल [ महामीडिया]
IPLमें आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स जुटाए हैं और छठे स्थान पर है। IPL में RCB और GT के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं।
दोनों संभावित टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेपर्ड भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा।
गुजरात टाइटंस शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अशोक शर्मा।