म.प्र.के 11 जिलों में आज लू की चेतावनी

म.प्र.के 11 जिलों में आज लू की चेतावनी

भोपाल [ महामीडिया] राजस्थान से आ रही गर्म हवा से मध्य प्रदेश में तपिश बढ़ गई है। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के शहरों में लू जैसे हाल हैं। आज शुक्रवार को भी 11 जिलों में लू का अलर्ट है। जिन शहरों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है उनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

सम्बंधित ख़बरें