विश्व पुस्तक दिवस
भोपाल [ महामीडिया] 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसे 1995 में घोषित किया गया था। 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस पर पुस्तकों को पढ़ने के आनंद का हर्ष मनाया जाता है। यह पढ़ने के विशेषाधिकार का हर्ष मनाने का दिन है ! इस विशिष्ट अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी द्वारा लिखित 20 से अधिक पुस्तकें अभी तक प्रकाशित हो चुकी है। जिनके नाम इस प्रकार हैं : भावातीत ध्यान योग शैली, महर्षि आदर्श भारत अभियान, आंतरिक और बाह्य जीवन बैंक और बाजार, महर्षि महेश योगी 50 वर्षों की उपलब्धियां, महर्षि योग, श्री गुरुदेव की कृपा का फल, ज्ञान की गागर भाग 1, 2, 3, 4 एवं 5, महर्षि भावातीत ध्यान, महर्षि सिद्ध निर्माण योजना, महर्षि वेद विज्ञान दर्शन, भारत विश्व का सर्वोच्च शक्तिशाली राष्ट्र होगा, महर्षि जी का सरल उपदेश, महर्षि जनशताब्दी वर्ष, परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी की दैवीय छत्रछाया में ब्रह्मचारी गिरीश, महर्षि वेद विज्ञान श्रृंखला भाग 1 से लेकर आठ तक एवं ओजस्वी संपूर्ण स्वास्थ्य निर्देशिका भाग 1 प्रमुख हैं जिन्हें कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आर्डर करके प्राप्त कर सकता है।