बैंकिंग सिस्टम पर साइबर हमले का खतरा
भोपाल [ महामीडिया] वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बैंकों के प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की है। इस बैठक में एंथ्रोपिक के 'क्लॉड मिथॉस' AI मॉडल से बैंकिंग सेक्टर को होने वाले संभावित खतरों पर चर्चा की गई। यह एआई मॉडल इतना एडवांस है कि हैकर इसका उपयोग दशकों पुरानी अज्ञात खामियों को ढूंढकर वित्तीय क्षेत्र पर साइबर हमले कर सकते हैं। वित्त मंत्री ने बैंकों को अपने IT सिस्टम को सुरक्षित करने और कस्टमर डेटा की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने कहा कि मिथॉस से पैदा होने वाला खतरा ऐसा है जो पहले कभी नहीं देखा गया। इसके लिए वित्तीय संस्थानों और बैंकों के बीच बेहतर तालमेल और उच्च स्तरीय तैयारी की जरूरत है।