रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था को लेकर चेताया
भोपाल [ महामीडिया] रिजर्व बैंक ने आज जारी ‘अर्थव्यवस्था की स्थिति’ रिपोर्ट में आगाह किया है कि पश्चिम एशिया में लगभग दो महीने से चल रहे संघर्ष के कारण आपूर्ति में आ रही बाधा आगे चलकर मांग में भारी गिरावट का रूप ले सकती है। ऐसे में इस स्थिति का बहुत ही बारीकी और सावधानी से आकलन करने की जरुरत है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आपूर्ति में आई बाधा और मौसम से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण मुद्रास्फीति के बढ़ने का जोखिम है मगर यह अभी भी निर्धारित दायरे में बनी हुई है।