जबलपुर और नर्मदापुरम में गर्मी के कारण प्राथमिक स्कूल बंद

जबलपुर और नर्मदापुरम में गर्मी के कारण प्राथमिक स्कूल बंद

भोपाल [ महामीडिया] नर्मदापुरम में पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबलपुर और नर्मदापुरम में कक्षा पांचवी तक के स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर जबलपुर और नर्मदापुरम जिला कलेक्टर ने कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक की कक्षा का अवकाश 23 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल तक के लिए घोषित कर दिया है। उक्त आदेश हर प्रकार के स्कूल के लिए लागू कर दिया गया है। 

सम्बंधित ख़बरें