वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतक श्रमिकों की संख्या 22 तक पहुंची

वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतक श्रमिकों की संख्या 22 तक पहुंची

भोपाल [ महामीडिया] 

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट के बायलर में मंगलवार को हुए भीषण हादसे में अब तक 22 श्रमिकों की मौत हो चुकी है जबकि 15 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं।घायलों का उपचार रायपुर और रायगढ़ के अस्पतालों में जारी है। इस हादसे में चार श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि 14 की रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई।इसके अलावा दो श्रमिकों की मौत रायपुर में उपचार के दौरान हो गई। मृतकों में पांच छत्तीसगढ़ के निवासी हैं जबकि शेष 17 श्रमिक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल के बताए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें