म.प्र.में प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी डिजिटल होगी

म.प्र.में प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी डिजिटल होगी

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र.में प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी डिजिटल होगी म.प्र.में  प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। प्रदेश सरकार ने राज्य की सभी 23,634 ग्राम पंचायतों में ऑटोमैटिक रेन गेज और सभी 444 तहसीलों में स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित करने की बड़ी योजना शुरू की है। इस काम के लिए निविदा जारी कर कार्यान्वयन भागीदारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस सिस्टम की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि अब मौसम और बारिश का सटीक डेटा हर 15 मिनट में सीधे  पोर्टल पर अपडेट होगा जिससे सूखे और अतिवृष्टि जैसी स्थितियों की रियल-टाइम रिपोर्टिंग संभव हो सकेगी।

सम्बंधित ख़बरें