अनूपपुर जिले के प्राथमिक स्कूलों में अवकाश घोषित

अनूपपुर जिले के प्राथमिक स्कूलों में अवकाश घोषित

भोपाल [ महामीडिया] अनूपपुर जिले में बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में 22 से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय पहले की तरह ही रहेगा। इन कक्षाओं का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके पहले मैहर जिला कलेक्टर ने भी समान निर्णय लिया था।

सम्बंधित ख़बरें