विश्व पृथ्वी दिवस आज
भोपाल [ महामीडिया] आज 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध होना है। 1970 में शुरू हुआ यह दिवस जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रेरित करता है जिसका मुख्य उद्देश्य टिकाऊ जीवन शैली अपनाकर पृथ्वी को बचाना है।