सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप निलंबित
भोपाल [ महामीडिया] उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामले में सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप निलंबित कर दी गयी है। हाल ही में हुई जांच के दौरान एजेंसी के 50 से अधिक सिलिंडरों में कम गैस पाए जाने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद जिला प्रशासन की सिफारिश पर इंडियन ऑयल ने यह कदम उठाया है। एजेंसी बंद होने से कोलार क्षेत्र के करीब 7,792 उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती थी जिसे देखते हुए उन्हें तत्काल मिसरोद स्थित रघु इंडेन गैस एजेंसी से अटैच कर दिया गया है।