आंध्र प्रदेश सड़क हादसे में तीन लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के वीरवल्ली टोल प्लाजा के पास बुधवार को सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण तेज गति बताया जा रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।