ब्रिटेन में एक जनवरी से तंबाकू उत्पादों पर रोक
भोपाल [ महामीडिया] ब्रिटेन ने धूम्रपान को रोकने के लिए सख्त कड़ा कदम उठाया है। अब वहां नई पीढ़ी के लोगों के लिए सिगरेट खरीदना हमेशा के लिए बंद करने की तैयारी हो गई है।सरकार ने ‘टोबैको एंड वेप्स बिल’ पास कर दिया है। इसके तहत 2008 के बाद पैदा हुए लोग जिंदगी भर तंबाकू से जुड़ी चीजें नहीं खरीद पाएंगे। संसद से बिल पास हो चुका है और अब सिर्फ औपचारिक मंजूरी बाकी है जिसके बाद यह कानून बन जाएगा। यह पूरे इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में लागू होगा।नए नियम के अनुसार 1 जनवरी 2027 से यह कानून लागू होंगे ।