म.प्र.मंत्रिमंडल ने किसानों के मुआवजे में वृद्धि करके आश्रय गृहों को मंजूरी दी

म.प्र.मंत्रिमंडल ने किसानों के मुआवजे में वृद्धि करके आश्रय गृहों को मंजूरी दी

भोपाल [ महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज बुधवार को भोपाल में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए आश्रय गृह बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी । इसके साथ ही किसानों के लिए 4 गुना मुआवजा और छात्रों के लिए साइकिल योजना की स्वीकृति शामिल है। कैबिनेट ने फैक्टर-2 लागू करने का निर्णय लिया है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण पर किसानों को 4 गुना तक मुआवजा मिलेगा। कैबिनेट ने उज्जैन की सिंचाई परियोजना को मंजूरी भी दे दी है जिससे 35 गांवों को लाभ होगा। यह बैठक विशेष रूप से  किसान कल्याण पर केंद्रित रही। शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों पर 1200 करोड़ खर्च करने का निर्णय लिया गया है।

 

सम्बंधित ख़बरें